कौशाम्बी
कौशांबी जिले में बृहस्पतिवार को हुए वीरू हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर पांच आरोपियों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दोस्तों ने पहले शराब पार्टी दी उसके बाद मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड के पीछे मृतक का अदर कास्ट में शादी करना सामने आया है।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलाह नई बस्ती का है। जहां का रहने वाला 20 वर्षीय वीरू रैदास बुधवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी वीरू कहीं पर भी नहीं मिला। थकहार कर परिवार के लोग घर चले गए। लेकिन अगली सुबह गांव के ही ईट भट्ठे के पास वीरू की लाश मिली तो गांव में सनसनी फैल गई। वीरू लाश खून से लतफत पानी की नाली के पास पड़ी थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों के अलावा पुलिस वालों को भी दी। सूचना पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर तफ़्तीश में जुट गई। मौके ए वारदात पर मिली शराब की बोतल के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
शराब खरीद कर ले जाने वाले आरोपी पप्पू, धर्मेंद्र, सोनू, बबलू और अंगद से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वो सब वीरू के दोस्त हैं। वीरू अपने अदर कास्ट दोस्त की लड़की से शादी करना चाह रहा था। इसके लिए उसकी सभी दोस्तों ने समझाया था लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इसी इसी लिए हम लोगों ने साजिश रचते हुए मृतक वीरू को खिलाने पिलाने के नाम पर शराब की पार्टी दी, जब शराब के नशे में धुत हो गया तो पीछे से लोहे कराड मार कर उसकी मौत के घाट उतार दिया। और शव को ले जाकर जंगल मे पानी की नली में छुपा दिया।
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि कल सुबह थाना संदीपन घाट के कोइलाह में बंद पड़े भट्टे पर एक 19 20 वर्षीय युवक की शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर तत्काल स्थानी पुलिस फील्ड यूनिट के साथ पहुंच गई। उस शव किसी नाथ गांव के ही वीरू नाम की युवक से हुई थी। घटना के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकार नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई थी। जिन्होंने महज 12 घंटे के अंदर घटना का अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उसकी जो भांजी है उसे मृतक वीरू मोबाइल फोन पर बात करता था। इसका परिजन विरोध करते थे। इसी बात से नाराज होकर के उसकी हत्या की गई है। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। उनके बताएं स्थान से आला कत्ल जो पाइप है लोहे का मोबाइल फोन और उसके कपड़े, चप्पल सब बरामद कर लिया है। इनके विरुद्ध हम लोग स्पीडी ट्रायल करेंगे। इन्हें माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 10 हज़ार का इनाम दिया जाएगा।
मो0 यासीन/कौशाम्बी





