बारात आने से पहले ही युवती ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर पहुँच कर लगाए 7 फेरे

मो0 यासीन
कौशाम्बी

बारात आने से पहले ही युवती ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर पहुँच कर लगाए 7 फेरे

एंकर- यूपी के कौशांबी जिले में शादी वाले दिन घर से भागकर एक युवती ने मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचा लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पुजारी ने विवाह सम्पन्न कराया. सात फेरे लेने के बाद युवती प्रेमी को लेकर सीधे थाने पहुंची. युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि मेरी उम्र 20 साल है. मैं बालिग हूं और मुझे अपना जीवन साथी चुनने का अधिकार है. प्रेम विवाह करने से मेरे पिता बेहद खफा हैं और वो मेरे प्रेमी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसने पुलिस से अपने प्रेमी की जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इस मामले में सदर सीओ अभिषेक सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि की एक ही बिरादरी के प्रेमी ने मंदिर में शादी रचाई है प्रेमिका के परिजन नाराज थे युवती ने शादी करने के बाद पुलिस से शिकायत किया था और अपने प्रेमी के जान को खतरा बताया था इस मामले में थाना प्रभारी ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझा दिया है बाकी सीओ ने थाना प्रभारी करारी और चौकी इंचार्ज को इस मामले में नजर बनाए रखने को कहा है और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More