कौशाम्बी
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव कौशाम्बी के निर्देशन मेंं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स से साथ थाना सराय अकिल अन्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया एवं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान सहायक कमांडेंट श्री अवधेश कुमार, निरीक्षक विजयकांत पांडे, निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह एवं आर0ए0एफ0 व सिविल पुलिस के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। थाना प्रभारी विनीत सिंह
सराय अकिल द्वारा आर0ए0एफ0 टीम के सहायक कमांडेंट श्री अवधेश कुमार व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Author: Up Head Line
Post Views: 29






