घर मे घुस कर महिला से दुष्कर्म:आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे लेकर शुरू की जांच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

शिक्षा विभाग मे तैनात एक 4th क्लास कर्मी की पत्नी से विभाग के एक अन्य कर्मी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद विभाग के अफसर ने पीड़ित महिला के पति को मुख्यालय से हटा कर 25 किलोमीटर दूर कडा बीआरसी से अटैच कर दिया है।

मंझनपुर थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक युवक अपने पत्नी बच्चो सहित रहता है। युवक शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोप है, युवक जब अपने दफ्तर मे था तभी उसके साथ काम करने वाला दफ्तर का सहकर्मी उसके घर गया। पीड़ित महिला से उसके पति के बारे मे पूंछ कर घर के अंदर दाखिल हो गया। आरोपी युवक ने पीड़ित महिला का मुह दबाकर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वापस अपने दफ्तर पहुचा। पीड़ित ने आरोपी से छूट कर अपने पति को घटना के बारे मे टेलीफोन से बताया। पीड़ित का पति और पीड़ित ने थाना स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को शिक्षा विभाग के दफ्तर से कस्टडी मे ले लिया।

घटना की जानकारी होने पर शिक्षा विभाग मे हड़कंप की मच गया। आनन फानन मे मामले मे पर्दा डालने की कोशिस मे पीड़ित व आरोपी पक्ष को समझकर अफसर ने सम्झौता कराने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित महिला के न मानने पर शिक्षा विभाग के अफसर ने पीड़िता के पति को मुख्यालय से तत्काल हटा कर 25 किलोमीटर दूर कडा बीआरसी मे पोस्ट कर दिया।

रेप की वारदात के बाद पीड़ित के पति का तबादला होने के बाद से पीड़ित महिला और उसके पति सहम गए है। शिक्षा विभाग के अफसर कमलेन्द्र सिंह ने बताया, 4th क्लास कर्मी की मूल संबद्धता खत्म की गई है। कर्मी का मूल तैनाती स्थल कडा बीआरसी था। कर्मी की पत्नी के साथ हुए घटना क्रम की जानकारी उन्हे नहीं है। इस संबद्ध मे थाना पुलिस बेहतर जानकारी दे सकेगी।

थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया, थाना क्षेत्र की एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके जांच के क्रम मे आरोपी को कस्टडी मे लेकर पूंछतांछ कराई जा रही है। मेडिकल एवं अन्य कार्यवाही पूरी होने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें