पुराने ईंट भट्ठे के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुराने ईंट भट्ठे के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई,युवक दो दिन से गायब था और परिजन उसे तलाश रहे थे,परिजनो ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है,शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना संदीपण घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव के एक पुराने ईंट भट्ठे की है जहा एक युवक का रक्तरंजित शव मिला है,शव मिलने की सूचना पर सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।युवक के शव मिलने की सूचना पर परिजनो में कोहराम मच गया,मृतक की पहचान वीरू 19 के रूप में हुई है।परिजनो ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है।

सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि एक युवक का शव पुराने ईंट भट्ठे के अंदर मिली है,उसके शरीर में कई चोट के निशान मिले है,मृतक दो दिन से गायब था,परिजन उसकी तलाश कर रहे थे,सीओ ने बताया कि कुछ अहम सबूत भी मिले है जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें