कौशांबी
संदीपन घाट थाना क्षेत्र मे हुए एक शादी समारोह मे बीच सड़क पर डांस कर रहे युवक से अवैध तमंचे का प्रदर्शन कर सनसनी फैला दी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने तमंचे के साथ डांस का वीडियो बनाकर ब्रहस्पतिवार की दोपहर सोशल मीडिया मे वायरल कर किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अफसर का कहना है कि वीडियो की सत्यता के आधार पर युवक की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
संदीपन थाना क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे की नीद उड़ा दी है। वायरल वीडियो सड़क पर शादी से पहले बारात के दौरान का दृश्य दिखाई पड़ रहा है। जिसमे डीजे के धुन पर बड़ी संख्या मे युवक युवतिया डांस कर रहे है। इसी बीच एक युवक हाथ मे अवैध तमंचा ऊपर उठा कर डांस करने लगता है। तमंचे के साथ डिस्को का वीडियो किसी अज्ञात बाराती के मोबाइल मे कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया मे खूब सुर्खिया पा रहा है। लोग इसे तरह तरह के कमेन्ट कर बड़ी तेजी से शेयर व फारवर्ड कर रहे है।
सोशल मीडिया मे वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस अफसरो को हुई। प्रारम्भिक जांच मे पुलिस अफसरो ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र का वीडियो मानते हुए थाना प्रभारी को प्रकरण की गहराई से पड़ताल करने के निर्देश दिये है। एएसपी समर बहादुर ने बताया, घटना के संबंध मे एक वीडियो वायरल होने की बात उन्हे बताई गई है। जिसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच मे युवक की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।






