कौशाम्बी
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार,अभियुक्त का लम्बा अपराधिक इतिहास
कौशांबी….संदीपनघाट थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने हवाई फायर करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि गिरफ्तार अभियुक्त का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है।
जपनद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संदीपनघाट पुलिस थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे मयफोर्स पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 281/23 धारा 286/506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुभाष पासी पुत्र स्व0 होरीलाल पासी निवासी ग्राम छविलवा थाना संदीपन घाट जनपद कौशाम्बी को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा दिनांक 13.11.2023 की रात्रि जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर किया गया था । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।








