पति पत्नी के विवाद के बाद दोनो ने लगा ली फांसी,पति की मौत,पत्नी को पुलिस ने बचाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशाम्बी जिले में पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद के बाद पति ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली,आवेश में आकर पत्नी ने भी फांसी लगा ली,घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को रस्सी काटकर बचा लिया जबकि युवक को अस्पताल ले जाया गया जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है जहा के मोबाइल व्यापारी दीपक केसरवानी का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया,विवाद होने के बाद पत्नी शुभांगी कपड़े पैक कर कही जाने के लिए निकल गई तो दीपक ने आवेश में आकर कमरा बंद कर लिए और फांसी के फंदे से झूल गया,पति को फांसी के फंदे से झुलते देख पत्नी ने भी फांसी लगा ली, मामले की सूचना पर परिजन और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनो को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले गए जहा दीपक की मौत हो गई जबकि पत्नी शुभांगी को बचा लिया गया।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें