ज्योति मौर्य केस में बड़े एक्शन की तैयारी, बुरी तरह फंस गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, सचिव को मिला ये आदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ

*ज्योति मौर्य केस में बड़े एक्शन की तैयारी, बुरी तरह फंस गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, सचिव को मिला ये आदेश*

पीसीएस ज्योति मौर्य केस में अब बड़े एक्शन की तैयारी है। ज्योति मौर्य पर पति आलोक मौर्य द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच भले ही खत्म हो गई हो लेकिन एसडीएम के दोस्त होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे इस मामले में बुरी तरह से फंस गए हैं। मनीष दुबे की नौकरी पर अब तलवार लटक रही है। विभाग मनीष दुबे को कभी भी सस्पेंड कर सकता है। डीजी होमगार्ड बीके मौर्या की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के जेल एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने मनीष दुबे को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आदेश जारी हो सकता है। होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे फिलहाल महोबा में तैनात हैं।
ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के आरोपों के बाद उन्हें गाजियाबाद से महोबा स्थानान्तरित किया गया था। आलोक मौर्या ने शासन के साथ ही डीजी होमगार्ड्स को पत्र लिखकर मनीष दुबे पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। आलोक ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्या पर भी बेवफाई के अलावा गंभीर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। यह विवाद सामने आने के बाद मनीष दुबे और ज्योति मौर्य की बातचीत का एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें आलोक मौर्या को रास्ते से हटाने के लिए आपराधिक साजिश रचे जाने की बात हो रही थी। जांच में इस ऑडियो क्लिप को भी शामिल किया गया था
*आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति और मनीष दुबे पर लगाया था उनकी हत्या की साजिश का आरोप*
एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके दोषी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में दोनों आलोक मौर्य की हत्या की साजिश रचते नजर आए थे। इसके बाद ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त मनीष दुबे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मनीष दुबे पर केस दर्ज होने के बाद उनके खिलाफ जांच बैठ गई। जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
*मनीष दुबे पर था ज्योति मौर्य से अवैध संबंधों का आरोप*
पीसीएस ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले उनके पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे पर उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया था। आलोक ने शिकायती पत्र में बताया था कि पीसीएस बनने के बाद ज्योति मौर्य ने गलत तरीके से संपत्ति बनाई है। पीसीएस बनने के बाद ज्योति मौर्य का होमगार्ड्स कमांडेंड मनीष दुबे से अवैध संबंध हो गए थे। आलोक ने बताया जब दोनों को सरकारी आवास में एक साथ रंगे हाथों पर पकड़ा तो ज्योति ने उससे नाता तोड़ लिया था।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें