बीजेपी सरकार नौकरी खत्म कर 11 महीने की 6 हजार वाली दे रही नौकरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

बीजेपी सरकार नौकरी खत्म कर 11 महीने की 6 हजार वाली दे रही नौकरी- इंद्रजीत सरोज पूर्व मंत्री

यूपी के कौशांबी में सपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज अपने पैतृक गांव सेक्टर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई एवं भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में कौशांबी का कोई विकास नहीं किया। इसलिए विधानसभा चुनाव में उनका कोई भी प्रत्याशी नहीं जीता। ये सरकार नौकरी खत्म कर रही है। गांव में 6 हजार वाली नौकरी मिल रही है। वह भी सिर्फ 11 महीने की होती है। जिसे कभी भी निकाल कर फेंक दिया जाएगा। भाजपा सरकार सबकुछ नष्ट कर रही है। ब्राह्मणों के साथ भेदभाव कर रही है। उनका भी मकान गिर रही है। सूबे के मुखिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि योगी के बिरादरी के लोग गुंडे हैं। उनका मकान क्यों नहीं गिर रहा है। हर बिरादरी का मकान गिराया जा रहा है। ये सरकार बहुत अन्याय कर रही है। 5 किलो अनाज देकर बेवकूफ बना रही है। प्याज 80 रुपये तक बिक रही है। टमाटर के बाद प्याज सैकड़ा का छलांग लगायेगी। छुट्टा जानवर सब फसल चट रहे हैं। दरोगा लूट रहा है। यहां अधिकारी लूट रहे हैं। बिना पैसे दिए काम नहीं हो रहा है। फीस महंगी हो गई है। लोग अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। जिले के सांसद अपने विकास के दम पर नहीं बल्कि मोदी जी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कोई विकास किया ही नहीं। इसलिए विनोद सोनकर चुनाव जरूर हारेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य सोनी चौधरी, जिंतेंद्र सरोज, पप्पू समदा, विधायक प्रतिनिधि परवेज अख्तर अंसारी, शानू, आनंद मोहन पटेल, चन्द्रजीत यादव, इंद्रेश यादव, पुष्पेंद्र सरोज समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें