कोखराज पुलिस ने अर्टिगा कार से गोमांस सप्लाई करने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी

कोखराज पुलिस ने अर्टिगा कार से गोमांस सप्लाई करने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी जिले की कोखराज थाना पुलिस ने अर्टिगा कार से गोमांस सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यो को 20 किलो गोमांस के साथ अरेस्ट किया है।पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में गोवंश की हत्याकर उसके मांस की सप्लाई करने के मामले में इन तीनों को अरेस्ट किया है।

कोखराज थाना पुलिस ने मो0 रियाज अहमद उर्फ कुल्हड पुत्र स्व0 मोहर्रम ,मो0 सालिम पुत्र मो0 रियाज निवासीगण सकाढा थाना कोखराज और अफाक खान उर्फ फूल पुत्र मुस्ताक निवासी भरवारी पुलिस चौकी के पीछे थाना कोखराज को अरेस्ट किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 20 किग्रा गोमांस तथा एक अर्टिगा कार UP72BN3091 बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्यवाई से कोखराज थाना क्षेत्र में गोवंश को मारकर उनके मांस की सप्लाई में जुड़े तमाम लोग अपने घर से फरार हो गए है,पुलिस उन सभी को तलाश कर रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More