नम आंखों से हुई माता रानी की विदाई,प्रशासन द्वारा किया गया पुख्ता इंतजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

नवरात्रि में जगह जगह पर भक्तों के द्वारा नवदुर्गा प्रतिमा को स्थापित करके नौ दिन पूजा, अर्चना, भजन, कीर्तन आदि करने के बाद बुधवार को दशहरा में माता रानी का विसर्जन किया गया जिसमें सभी भक्तों की आंखें पूरी तरह से नम हो गई। मूर्ति विसर्जन में डीजे बजाने पर प्रशासन ने पूरी तरह से प्रतिबंध किया था।

जानकारी के मुताबिक करारी क्षेत्र के महेन्द्र गांव में भी ग्रामीणों के द्वारा दो जगह पर माता रानी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था जिसमें लगातार नौ दिन पूरे गांव में भक्ति की बयार बह रही थी सभी जगह पर छोटे बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसमें बच्चों ने खूब वाहवाही भी लूटी थी मंगलवार को जब लोगों ने माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया लोगों की आंखों में आंसू छलक गए सभी लोगों ने दुःखी दिल से माता का विसर्जन किया।

मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों के साथ साथ कानूनगो व लेखपाल तथा सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा , सिपाही राजकुमार यादव , सिपाही अविनाश कुमार वर्मा , होम गार्ड रामसागर तिवारी एवं चौकीदार आदि लोग मौजूद रहे

बारा हवेली आइमा में भी गाजे बाजे के साथ माता का विसर्जन किया गया इस मौके पर गाँव के लोग और माता के भक्त लोग डीजे ओर नाचते हुए गाते हुए गंगा के कछार में विशर्जन किया है। इस मौके पर राजू पटेल,तिरथ पटेल, रवि सरोज, सुरेश सहित तमाम लोग रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें