दाढ़ी नोचने पर नन्हे मिया ने साथियों के साथ मिलकर की थी मोहन की हत्या,पुलिस ने हत्यारों को भेजा जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

विवाद के दौरान दाढ़ी नोचने पर नन्हे मिया ने साथियों के साथ मिलकर की थी मोहन की हत्या,पुलिस ने हत्यारों को भेजा जेल

कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के खरका के युवक की हत्या का सराय अकिल थाना पुलिस ने 18 दिन बाद खुलासा कर दिया है ,पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या की गई थी,पुलिस ने हत्या के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सराय अकिल थाना क्षेत्र के खरका का रहने वाला मोहन लाल पुत्र रतऊ लाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, वह अपने पत्नी से पैसे लेकर लकड़ी लेने आरा मशीन गया था लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। उसके बाद 20 तारीख की सुबह बिन्नई नहर में मोहन की लाश पड़ी मिली, वहीं आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी ।

सूचना पर सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, चायल सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक के पिता रतऊ ने बताया की 3 साल पहले उनकी लड़किया रूबी, रुचि, आंचल, करिश्मा को नन्हे मिया ने लाठी से पीट दिया था,यह बात लड़कियों ने अपने भाई मोहन से  बताई तो मोहन ने नन्हे मिया से मारपीट की थी और उसकी दाढ़ी को नोच लिया था,नन्हे मिया को इससे बड़ा गुस्सा आया और उसने बोला मैं तुमको मौका आने पर देख लूंगा। तभी परिवार वालो इस बात की शिकायत भी थाने में की थी। जिसका मुकदमा नन्हे मिया के खिलाफ पुलीस ने दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दीया था।

इसी खुन्नस में हबीबुर्र रहमान उर्फ नन्हे पुत्र जब्बार हुसैन ने अपने साथी इस्लाम पुत्र बफाती, दिनेश उर्फ गब्बर पुत्र प्रेम चंद्र के साथ मिलकर धारदार हथियार से मारकर उसको हत्या की और उसकी लाश को लेजाकर नहर में फेंक दिया था। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने मुखबीर की सूचना पर हबीबूर्र रहमान उर्फ नन्हे मियां पुत्र पुत्र जब्बाद हुसैन निवासी खरका एवं इस्लाम पुत्र बफाती निवासी पठन का पुरवा व दिनेश उर्फ गब्बर पुत्र प्रेम चंद्र निवासी रशुलपुर टप्पा को आज रशुलपुर टप्पा ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को हत्यारों के पास से एक कुल्हाड़ी एवम एक चाकू एवं मृतक युवक का एक जोड़ी चप्पल बरामद किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें