मुख्य विकास अधिकारी ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

मुख्य विकास अधिकारी ने निपुण छात्र-छात्राओं को निपुण प्रमाण-पत्र किया वितरित

कार्यशाला में ए0आर0पी0 एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यार्थियों को निपुण बानाने के दिये गये टिप्स

 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ निपुण राज्य परियोजना, उ0प्र0 ने उदयन सभागार में आयोजित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ए0आर0पी0) कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ तथा कलेक्ट्रेट परिसर में अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा लगायी गई टीचिंग लर्निंग मैटेरियल स्टॉल का अवलोकन किया एवं अध्यापक/अध्यापिकाओ द्वारा तैयार की गई टीचिंग लर्निंग मैटेरियल की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस कार्यशाला में जनपद कौशाम्बी एवं चित्रकूट के सभी ए0आर0पी0 एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने निपुण छात्र-छात्राओं-नैंसी, हर्षिका गौतम, रचना, तीरथ, अवनीश, प्रिया, नरेन्द्र सिंह एवं कृष्णा का उत्साहवर्धन करते हुए निपुण प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
कार्यशाला में वरिष्ठ विशेषज्ञ श्री जिवेन्द्र सिंह ऐरी तथा निपुण भारत सेल की सदस्य कृतिका गर्ग व जगप्रीत कौर ने प्रस्तुतीकरण के द्वारा रोल प्ले के माध्यम से 13 समूह में बांटकर विद्यालय कार्यक्षेत्र, संकुल बैठक एवं हेड टीचर मींटंग की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया गया। सभी विद्यालयों में सभी शिक्षकों द्वारा निपुण लक्ष्य एप से आंकलन किये जाने एवं 80 प्रतिशत से अधिक निपुणता वाले विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करने, जिसका असेसमेट दिसम्बर माह में थर्ड पार्टी द्वारा कराया जायेंगा। शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग पर रोल प्ले व समूह में बोलकर कार्य कराया गया, इसमें वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता द्वारा तथा मैथ टूल किट के द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।
कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों के मध्य कठिन स्थितियों में एकात्मक परिणाम कैसे प्राप्त करें, इस विषय पर चर्चा एवं समाधान प्रस्तुत किया गया। इसमें शिक्षक संकुल बैठक, ए0आर0पी0 के अन्दर निराशा, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में विद्यालय को सहयोग सम्बन्धी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। निपुण भारत मिशन सम्बन्धी गतिविधियों पर क्विज का आयोजन करके सभी को अपडेट किया गया। टीम बिल्डिंग व शिक्षकों का उत्साहवर्धन एवं आत्मीय सम्बन्ध बनाने के लिए गतिविधि करायी गई। मेरी ताकत और मेरी कमजोरी क्या हैं। शिक्षक संकुल तथा ए0आर0पी0 द्वारा 10 विद्यालयों को दिसम्बर 2023 में निपुण विद्यालय बनाने के लिए किये जा रहें प्रयास तथा आगामी कार्ययोजना पर प्रस्तुति दी गई। सभी को निपुण शपथ दिलायी गई।
इस अवसर पर ए0डी0 बेसिक तनुजा त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा, खण्ड शिक्षाधिकारीगण-डॉ0 जवाहर लाल यादव, सुनील कुमार सिंह, बृजेश सिंह, श्री नीरज उमराव तथा चित्रकूट के खण्ड शिक्षाधिकारीगण- रमेश पटेल, राजेश कुमार गुप्ता एवं मिथलेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें