प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा बैठक की गयी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

डॉ रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी, कौशाम्बी की अध्यक्षता में दि0 04 अक्टूबर, 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा बैठक की गयी जिसमें राजस्व विभाग के तहसील स्तर के अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारीगण उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी व उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मंझनपुर/सिराथू, इण्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक तथा जिला प्रबन्धक सी0एस0सी0/एस0पी0वी0 कौशाम्बी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि पी0एम0 किसान योजनान्तर्गत कुल 2,11,437 लाभार्थी पंजीकृत है जिनमें से कुल 1,94,801 लाभार्थियों का भूलेख अंकन किया जा चुका है तथा 19,491 लाभार्थियों का भूलेख अंकन अवशेष है। उक्त 1,94,801 भूलेख अंकित लाभार्थियों में से मात्र 1,26633 लाभार्थी ऐसे जिनका बैंक खाता आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी पूर्ण है। अवशेष 68,168 लाभार्थियों में से 59,742 लाभार्थियों का ई-केवाईसी व 8,426 लाभार्थियों का आधार सीडिंग अवशेष है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पी0एम0 किसान योजना के अवशेष लाभार्थियों का आधार सीडिंग व ई0के0वाई0सी0 आगामी 15 दिनों में सी0एस0सी0/वी0एल0ई0, डाकघर प्रतिनिधि, कृषि विभाग के कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी/ पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत सहायक/रोजगार सेवक के माध्यम से पूर्ण करा लिया जाये, जिससे कि पी0एम0 किसान लाभार्थियों को 15वीं किस्त का लाभ प्राप्त हो सके। जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है उनका खाता इण्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक में खुलवायें तथा ग्राम स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार स्वयं व ग्राम प्रधान के माध्यम से करायें, क्योंकि पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं लाभार्थियों को प्राप्त होगा जिनका उक्त तीन कार्य भूलेख अंकन, ई-केवाईसी व बैंक खाता आधार से लिंक होगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें