फर्रुखाबाद
संजय कुमार सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल बसेली ब्लाक बढ़पुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौ माता को गुड/चना का सेवन कराया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित भीमसैन मुकून ,जेल अधीक्षक जिला कारागार द्वारा जेल में बंदियों द्वारा यूज किये गये फटे पुराने कम्बलों से निर्मित काऊ कोट 50 गायों हेतु गौशाला में प्रदान किये, जेल अधीक्षक द्वारा आगामी सर्दी से बचने हेतु गौ माता को काऊ कोट पहनाया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा की गयी पहल की जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गयी। इससे पहले भी जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने कौशाम्बी जेल अधीक्षक रहते हुए फटे पुराने कम्बल से काऊ कोट को बंदियों से बनवाया था जिसका जिक्र पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में किया था। साथ ही पीएम मोदी ने जेल अधीक्षक बीएस मुकुन्द की तारीफ भी किया था। 








