कौशाम्बी
केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना जाति/धर्म एवं क्षेत्र का भेदभाव किये, जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को कर रही लाभान्वित-मा0 सांसद
सांसद विनोद सोनकर एवं मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी विजय विश्वास पंत ने उदयन सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
मा0 सांसद एवं मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की केयर टेकर- साधना देवी, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी, रूपा देवी, मिथिलेश कुमारी, प्रतिभा मिश्रा, रानू देवी, श्रीमती अनीता देवी, प्रियंका दुबे एवं श्रीमती सुमन देवी तथा ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी- राम मनोहर, दिलीप कुमार, विन्देश्वरी, शैलेन्द्र, श्रवण कुमार, रंजीत कुमार, रामलोटन, धीरेन्द्र गौरव एवं रामआसरे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सफाई कर्मी- शकुन्तला देवी, ममता देवी, राकेश कुमार, सतीश कुमार, मोनू कुमार, रूपचन्द्र, धानू लाल, सुनील कुमार, लवकुश कुमार, गुड़िया, सुनील कुमार, ऊषा देवी, सरिता देवी, मोहन, अर्जुन, संजय, सर्वजीत, दिलीप एवं शुभम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्र के 02 महानविभूति-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि/नमन किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों एवं जनपद की तरफ से समारोह में उपस्थित सफाई कर्मियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब ओ0डी0एफ0 योजना आई तो सफाई कर्मियों की योगदान के कारण ही कौशाम्बी जनपद लगातार ओ0डी0एफ0 रैंकिंग में अच्छे स्थान पर रहा हैं, बिना सफाई कर्मियों के सहयोग से यह सम्भव नहीं था। जनपद को ओ0डी0एफ0 बनाने में सफाई कर्मियों का अहम योगदान रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने जब स्वच्छता का नारा दिया तो इसे जन-जन तक पहुॅचाने एवं समाज को जागरूक करने का कार्य मीडिया द्वारा किया गया। मा0 प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता का संदेश देश और दुनियॉ में पहुॅचा तो इस कार्य में देश के 140 करोड़ देशवासियों का भी अहम योगदान रहा है। उन्हांने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर समारोह आयोजित कर स्मरण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्य किया जा रहा हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि देश का नेतृत्व ऐसे हॉथों में हैं, जिन्होंने देश व दुनियॉ में ऐसे महापुरूषों के जयन्ती के अवसर पर एक नई नजीर एवं एक नया मार्ग समाज को दिखाने का किया, जब देश के प्राधनमंत्री ने स्वयं कुम्भ में लगे हुए सफाई कर्मियों का पॉव धुलने का कार्य किया। प्रधानमंत्री जी द्वारा सफाई कर्मियों का पॉव धुलने का कार्य देश व दुनियॉ में कहीं देखने को नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री जी ने इस देश की मनोदशा एवं मनास्थिति को बदला है। 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं महापुरूषों की जयन्ती पर समाज से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कहते थे, जितना मेरे लिए आजादी महत्वपूर्ण है, स्वच्छता उससे कम महत्वूपर्ण नहीं है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को लेकर ही स्वच्छता अभियान चलाया है। गांधी जी जयन्ती को स्वच्छता दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। सांसद ने कहा कि यह देश मुट्ठीभर नेताओं, नौकरशाहों एवं कर्मचारियों का नहीं है, यह देश मॉ भारती की कोख से जन्मा हुआ 140 करोड़ भारतीयों का है। उन्होंने कहा कि आज सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है। सफाई कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन कर ही सम्मानित किया गया है, ये सफाई कर्मी समाज के प्रेरणास्रोत हैं तथा समाज को संदेश दिया है कि जो अच्छा कार्य करेंगा, उसका सम्मान किया जायेंगा। उन्होंने सम्मानित हुए सफाई कर्मियों से कहा कि अपने सम्मान को बनाये रखें तथा निरन्तर अच्छा कार्य करने का प्रयास करते रहें। उन्हांने कहा कि समाज को सरकार द्वारा किये गये/किये जा रहें अच्छे कार्यों की चर्चा, प्रेरित एवं सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने हरियाणा से नारा दिया कि इस देश की बेटी को बचाना भी है और बेटी को पढ़ाना भी है। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में साढ़े 10 करोड़ से अधिक लोगों को शौचालय देने का कार्य किया गया, जिसकी सबसे अधिक आवश्यकता देश की आधी आबादी महिलाओं को थी। देश की आधी आबादी को सम्मान से जीने के लिए इज्जत घर (शौचालय) देने का कार्य किया गया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। कोविड-19 संकट के समय मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा बिना जाति/धर्म एवं क्षेत्र का भेद-भाव किये 220 करोड़ कोविड का टीका लगाने का कार्य किया गया। 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देने का कार्य किया गया तथा उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन देने का कार्य किया गया, जिसके कारण इस देश की बेटी/महिलाओं को चूल्हे के धुआं से आजादी/मुक्ति मिल सकीं। 11 करोड़ से अधिक लोगों को बिना किसी भेद-भाव के आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में रहने वाले सभी लोगों को बिना किसी भेद-भाव के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि देश में प्रतिभा एवं संसाधन की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में कोविड महामारी के दौरान ही कोविड टीका बनाने का कार्य किया गया, इससे पहले किसी भी बीमारी/महामारी के दौरान टीका बनाने का कार्य नहीं किया गया। किसी ने कल्पना नहीं की थी, कि भारत सफलतापूर्वक चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना चन्द्रयान लैण्डिंग करा सकेंगा, यह पीएम की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं वैज्ञानिकों के मेहनत के कारण ही सम्भव हो सका। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा उरूवा विकास खण्ड प्रयागराज में दिया था, जिसके तहत किसानों ने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर तथा जवानों ने मॉ भारती की शान में गुस्ताखी करने पर पाकिस्तान को घुटने पर टेकने पर मजबूर कर दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान का नारा दिया, उनके नारे ने देश को अणु सम्पन्न देश बनाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय अविष्कार का नारा दिया, इस नारे के कारण देश के युवाओं ने हजारों स्टार्ट-अप स्थापित करने का कार्य किया तथा कोविड टीका व चन्द्रयान की सफल लैण्डिंग हुई। यह देश हमेशा से शक्तिशाली प्रतिभा सम्पन्न एवं विश्व को दिशा देने वाला रहा है। प्रधानमंत्री जी छोटे से छोटे से निर्णय में भी समाज को जोड़ने एवं समाज की सहभागिता चाहतें है। इस देश के युवा इस देश को विकसित देखना चाहतें है, मा0 प्रधानमंत्री जी ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आवाह्न किया कि देश को विकसित बनाने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपना कार्यस्थल व आस-पास को स्वच्छ रखना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने नारा दिया था लोकल फॉर वोकल, उन्होंने सभी से आवाह्न किया कि खादी की दुकान से कुछ न कुछ अवश्य खरीदें, खादी इस देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही साथ स्वरोजगार भी देता है। उन्होंने बी0एस0ए0 से कहा कि नशामुक्ति के सम्बन्ध में विद्यालय परिसर में वॉल पेन्टिंग एवं वैनर लगवाया जाय, जिससे समाज को नशामुक्त बनाया जा सकें तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना भी साकार हो सकें।
जिलाधिकरी सुजीत कुमार ने सांसद जी एवं मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सफाई कर्मियों को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं अपर जिलाधिकारी डॉ0 विश्राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा प्रेम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पुष्पा देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।





