मंदिर की जमीन पर पूर्व मुस्लिम प्रधान पर कब्जा करने का आरोप लगाकर सैकड़ो ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मंदिर की जमीन पर पूर्व मुस्लिम प्रधान पर कब्जा करने का आरोप लगाकर सैकड़ो ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

यूपी के कौशाम्बी जिले में योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव का है जहा के सैकड़ो ग्रामीणों ने शनिवार को समस्या समाधान दिवस पर थाने का घेराव कर दिया और प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ो सालो से गांव में काली माता की थान बनी है जहा हिंदू धर्म के लोग पूजा पाठ करते आए है,मंदिर के आसपास लगभग दो बीघे से अधिक जमीन है जिसमे पूर्व प्रधान अल्ताफ अपने लोगो से अवैध कब्जा करवा रहा है, जिसकी शिकायत कई बार कोखराज थाना में की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद आज वह थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पूर्व प्रधान अल्ताफ हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाना चाहता है और इसीलिए वह मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करवा रहा है।जिस पर कार्रवाई की जानी चाहिए और अवैध कब्जा की जा रही जमीन को मुक्त कराना चाहिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें