तेज रफ्तार DCM ट्रक डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराई,चालक,क्लीनर की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है,हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर के पास नेशनल हाइवे की है जहा सुबह तड़के एक तेज रफ्तार DCM ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया,टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक और क्लीनर दोनो की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें