पीएम नरेन्‍द्र मोदी के जन्म दिन की संध्‍या पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हुई मां गंगा की आरती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्म दिन की संध्‍या पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हुई मां गंगा की विशेष आरती

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व विख्यात दैनिक मां गंगा की आरती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु के लिए विशेष पूजन की गई।

73वें जन्मदिन के अवसर पर दीप दान किया गया साथ ही आकाश दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व विख्यात दैनिक मां गंगा की आरती में आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 73 वे जन्मदिन की संध्या पर मां गंगा की विशेष पूजन की गई व वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की गई साथ ही 1100 दीपों से दशाश्वमेध पर मां गंगा के तट पर आयुष्मान भव लिख मां गंगा से प्राथना की गई व माँ गंगा में दीप दान भी किया आप को बताते चले प्रधानमंत्री चार बार दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की दैनिक महा आरती में सम्लित हो चुके है साथ जिसमे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जयसवाल, वाराणसी नगर निगम के मेयर अशोक तिवारी,भाजपा काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,अशोक चौरसिया गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव,प्रधान अर्चक आचार्य रणधीर उपस्थित थे।

यशस्वी व दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर बडी संख्या में जुटे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री व कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं को एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाइयां दी। उत्साही कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर अपने प्रिय सांसद व प्रधानमंत्री को बधाई दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें