कौशाम्बी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत अवशेष कृषकों का ई-केवाईसी बैंक खातों की आधार सीडिंग तथा भूलेख अंकन कराये जानें के लिए तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर कृषकों की समस्याओं का निस्तारण किये जानें के लिए “पी०एम० किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण शिविर/कैंप का आयोजन प्रत्येक कार्यालय दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक किया जायेंगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक ने देते हुए बताया कि उप कृषि निदेशक कार्यालय (कृषि विभाग) मंझनपुर में एक हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गयी है, जहाँ पी०एम० किसान योजना के लाभार्थी कृषक स्वयं उपस्थित होकर अथवा मो0नं0 7309891691 व 7309825832 पर कॉल कर सम्पर्क करके अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकतें हैं।
————-
Author: Up Head Line
Views: 22








