अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित

अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र लोग वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री अश्विनी कुमार ने देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) में आने वाले आवेदक ही अपने आवेदन सबमिट कर सकेंगे, जिनकी पुष्टि E-district पोर्टल के माध्यम से की जायेंगी। यदि वर की आयु 21 से कम है या बेटी की आयु विवाह की तारीख के आधार पर 18 से कम है, तो आवेदक अपने आवेदन सबमिट नहीं कर सकेंगे। (आधार में अंकित जन्मतिथि और विवाह की तारीख के आधार पर उम्र गणना पोर्टल पर स्वतः हो जायेंगी) इसी प्रकार आय प्रमाण पत्र संख्या के आधार पर पोर्टल से आवेदकां की वार्षिक आय की गणना होगी। यदि उनकी आय गरीबी रेखा सीमा से अधिक है, तो वे अपने आवेदन सबमिट नही कर सकेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें