सैनी में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत सैनी में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

ग्राम चौपाल में अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को विस्तृत जानकारी दी गयी। चौपाल में पेंशन आदि से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी(स0क0) को निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत में गोल्डेन कार्ड बनाने जाने की प्रगति धीमी पायी जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को गोल्डेन कार्ड बनाए जाने में तेजी से अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा अधिशासी अभियन्ता, जल निगम अथवा उनके अधीनस्थ सहायक/अवर अभियन्ता, जल निगम के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

ग्राम चौपाल में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी श्री अरविन्द कुमार सागर, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई श्री संजय जयसवाल, श्री विजय शंकर त्रिपाठी खण्ड विकास अधिकारी कड़ा, सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0), सहायक विकास अधिकारी(कृषि), सहायक विकास अधिकारी(स0/क0), पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लेखपाल व ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें