शासन के रोक के बाद कार्यालय में बाहरी एवं प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे हैं कार्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी सरकारी कार्यालय में प्राइवेट बाहरी व्यक्तियों के कार्य करने पर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने पूर्ण रोक लगाई है आदेश जारी कर प्रदेश के संपूर्ण जिला अधिकारी और मंडल आयुक्त को पत्र भेजते हुए कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है लेकिन आयुक्त एवं सचिव के निर्देश के तीन दिन बाद भी सरकारी कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के कार्य करने पर रोक नहीं लग सकी है जिले में खनन विभाग स्वास्थ्य विभाग तहसील राजस्व अधिशासी अभियंता विद्युत सहित विभिन्न विभागों में सोमवार के दिन भी बाहरी व्यक्तियों को कार्य करते देखा गया है

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद 12 लखनऊ ने प्रदेश के समस्त मंडल आयुक्त और समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी जनपद और मंडल के सरकारी विभागो के कार्यालय में बाहरी एवं प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा कार्य कराए जाने पर शासन के निर्देश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाती है उन्होंने कहा कि शासन ने सभी कमिश्नर और जिलाधिकारी को पत्र जारी किया। आयुक्त एवं सचिव ने कहा है कि ऐसे व्यक्तियों द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमिताएं किए जाने की लगातार शिकायतें शासन और परिषद को निरंतर मिल रही हैं यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है पत्र के माध्यम से आयुक्त एवं सचिव ने कहा है कि मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि निजी कार्मिक एवं प्राइवेट व्यक्तियों से किसी भी दशा में कार्य न कराया जाए ऐसी शिकायतो के संज्ञान में आने पर उन्हें गंभीरता से लिया जाए तथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें