फतेहगढ़ कारागार का डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

आज कारागार फतेहगढ़ में डीएम संजय कुमार सिंह,

एवम विकास कुमार , पुलिस अधीक्षक द्वारा मय पुलिस बल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जेल प्रबंधन की सराहना की गई । तलाशी में कोई निषिद्ध वस्तु बरामद नही हुई । आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सभी सुरक्षा उपकरण – पोल मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर 06 , अग्निसमन यंत्र –20 नग ,सीसीटीवी सिस्टम , अलार्म सिस्टम इत्यादि को सिक्योरिटी ऑडिट के तहत जांच परख कर देखा । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने सभी सुरक्षा इंतजाम ठीक होने की बात कही । अभी जेल में 34 कैमरे लगे है जिनमे से 32 क्रियाशील है । रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जेल अधीक्षक ने जेल गेट के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जाने हेतु निवेदन किया जिसे मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जाने हेतु आदेश पारित कर दिए गए । अधिकारी गण द्वारा जेल अधीक्षक से नियमानुसार रक्षाबंधन पर शासन और कारागार मुख्यालय के आदेशानुसार पूर्व वर्षो की भांति मुलाकात कराए जाने के लिए निर्देशित किया ।जेल अधीक्षक ने बताया की सभी बहनों की मुलाकात विगत वर्षों की भांति ही पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूर्ण मान सम्मान के साथ कराई जाएगी । सभी बहनों से अपील की गई की माननीय न्यायलय में दिनांक 31.08.23 को रक्षाबंधन का अवकाश है उसी दिन मुलाकात प्रातः 07 बजे से ही आरंभ कर दी जाएगी । केवल सभी बहिनों की ही मुलाकात कराई जाएगी । पुरुषों में जिन भाइयों की बहिनें बंद है उनकी मुलाकात करवा कर रखी बंधवाई जायेगी। सभी बहिनों से निवेदन है समय से जेल पर आए । साथ में आए बच्चों का ध्यान रखे । बच्चो को इधर उधर ना जाने दे । जेल के बगल रेलवे की लाइन है जिस पर ट्रेनों का आवागमन होता जब ट्रेन आती है तो शोर भी होता है छोटे बच्चे डर से इधर उधर भागते है इसलिए अपने बच्चो का ध्यान रखे । रेलवे फाटक के बंद होने पर इंतजार करे , अवैध रूप से रेलवे लाइन को पार करने का प्रयास ना करे । बंदियों के परिजन कारागार परिवार का ही एक हिस्सा है । सचेत रहे , सुरक्षित रहे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें