ऑपरेशन त्रिनेत्र के दृसटिगत डिजिटल वॉल का उद्घाटन किया गया

*शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान त्रिनेत्र के क्रम में जिलाधिकारी कौशाम्बी, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व नगर पालिका मंझनपुर चेयरमैन द्वारा डिजिटल वॉल का उद्घाटन किया गया।*
कौशाम्बी

मंझनपुर में जिलाधिकारी कौशाम्बी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार व नगर पालिका मंझनपुर चेयरमैन बीरेंद्र फौजी द्वारा फीता काटकर थाना मंझनपुर क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के दृसटिगत डिजिटल वॉल का उद्घाटन किया गया

, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारीगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा आमजनमनस मौजूद रहे। इस पहल से आमजनों को बेहतर सुरक्षा का वातावरण मिलेगा तथा किसी भी प्रकार की कानून एवं शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी समस्या/अपराध होने पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने में सहायता मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण एवं अपराध के अनावरण में सहयोग प्राप्त होगा। जिसमें प्रमुख चौराहे, लिंक रोड, स्कूल, संस्थान, आदि स्थल सीसीटीवी कैमरों (high quality IP based ) के माध्यम से जुड़े हुए हैं। सभी कैमरे उच्च क्वालिटी और नाइट विजन के साथ है तथा मानक के अनुरुप डीवीआर भी लगाई गयी है ।
???? महिलाओं/ बालिकाओं, व्यापारियों एवं आमजनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख चौराहों, स्कूल/कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों एवं बाजारों में संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही है ।
???? सीसीटीवी कैमरा हमें अपने परिसर के आसपास की सभी गतिविधियों पर नजर रखने और ट्रैक करने में सक्षम बनाता है ।
???? प्रत्येक चिन्हित सीसीटीवी कैमरा स्थल पर बीट प्रभारी एवं स्थानीय नागरिकों की निगरानी समिति बनाई जा रही है जिसके द्वारा समय-समय पर सीसीटीवी में कोई खराबी आने पर संवाद कर सीसीटीवी को सुचारु कराया जायेगा ।
???? जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों का अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग सीधे थाने पर एलईडी स्क्रीन/वीडियो वॉल पर देखा जाएगा ।

????????

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More