जोश से लबरेज छात्र _छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

कौशाम्बी

चायल तहसील के कोइलहा स्थित मधु वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने अमर शहीदों के बलिदानों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय ध्वज के साथ कालेज परिसर से बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। वक्ताओं ने छात्रों को अमर बलिदानियों के वृतांत सुनाकर देशभक्ति की अलख जगाई।
मधु वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोइलहा में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अन्तर्गत कुलसचिव समर अब्बास के मार्गदर्शन व अमृत महोत्सव व “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कॉलेज में तिरंगा ध्वज लेकर छात्र-छात्राओं ने देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को याद किया। इस मौके पर देश के लिए हंसते-हंसते जान देने वाले अमर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला गया। कुलसचिव ने आजादी के दीवानों द्वारा गोरों से लोहा लेने वाली गाथाएं सुनाकर देशभक्ति की अलख जगाई। जबकि छात्र-छात्राओं ने हिन्दुस्तान का नक्शा बनाकर देशभक्ति से ओत-प्रोत उदघोष किया। इससे कॉलेज का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र व छात्राओं के द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान सभी छात्र व छात्राओं के बीच अपनी भारत माता एवं शहीद हुए वीर सपूतों के सम्मान के प्रति हाथों में तिरंगा लिए काफी उमंग देखा गया। जिससे आजादी की यादों को ताजा कराया गया। साथ ही आजादी के संघर्ष के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। तिरंगा रैली कालेज से निकलकर पूरामुफ्ती चौराहे तक जाकर वापस हुई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More