सरस हाॅट में मवेशी बांधकर किया गया कब्जा – विरोध किया तो मारपिटाई पर अमादा हो गए दबंग

कौशाम्बी

सरस हाॅट में मवेशी बांधकर किया गया कब्जा
– विरोध किया तो मारपिटाई पर अमादा हो गए दबंग
– सरस हाॅट की चहार दीवारी भी टूटी, शौचालय में दबंगों ने जमा कर रखा है कंडा

सिराथू तहसील क्षेत्र के पासिनहार गांव का सरस हाॅट पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। सरस हाॅट परिसर में जहां दबंग मवेशी बांध रहे हैं, वहीं शौचालय में उपले जमा कर रखा है। बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो दबंग मारपिटाई पर अमादा हो गए। हालांकि लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया।
बतादें कि पूर्व की बसपा सरकार ने गांव में सडक किनारे से सब्जी की दुकानों को हटाकर मार्केट के लिए सरस हाॅट का निर्माण कराया था। इसके तहत सिराथू तहसील के पासिनहार गांव में भी सरस हाॅट का निर्माण कराया गया। निर्माण के तहत परिसर में चबूतरा बनाया गया। टीनशेड लगवाई गई। हैंडपंप लगाया गया। शौचालय भी बनवाया गया। इसके साथ ही परिसर का साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए चाहरदीवारी भी कराई गई। कुछ दिन बीतने के बाद सरस हाॅट पर गांव के कुछ लोगों ने देखरेख करने के नाम पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार को गांव के जयसिंह यादव समेत मोहल्ले के लोगों ने विरोध दर्ज कराया तो उक्त दबंग मार पिटाई पर अमादा हो गए। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। जयसिंह यादव का कहना है कि उक्त दबंग सरस हाॅट परिसर पर कब्जा करके मवेशियों को बांधता है। पूरा परिसर कब्जा किए है। शौचालय में कंडा भर रखा है। जयसिंह यादव ने बताया कि वह शुक्रवार को तहसील पहुंचकर मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू से करेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More