कौशाम्बी

नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर के पांडेमऊ में सरकार द्वारा संचालित योजना सघन मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत कार्तिक सरोज पुत्र उमेश सरोज को पोलियो व रोटा वायरस की खुराक पिला कर पार्षद सूरज यादव के द्वारा उद्दघाटन किया गया साथ ही एएनएम बबिता सिंह द्वारा पेंटा टीका का टीकाकरण किया गया और अनीता देवी पत्नी दिलीप अर्कवंशी, मैना देवी व अन्य लोगों को फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी के लिए आईवर मैक्सीन डीसी व फाइलेरिया जैसी दवाई पार्षद ने स्वयं खाई और लोगों को खाने के लिए जागरूक किया गया । पार्षद सूरज यादव ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य पर लगातार ध्यान दे रही है समय-समय पर सभी प्रकार के लिए टीकाकरण किया जा रहा है मुफ्त में इलाज किया जा रहा है बीमारियों से निपटने के लिए 500000 का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है इसका लाभ हर गरीब तबके तिलोक को मिल रहा है मुख्य रूप से एएनएम बबिता सिंह, अंगनाबाड़ी कार्यकत्री अनीता द्विवेदी,आशा बहन गीता देवी,दिलीप मिश्रा,तिलक राज सरोज,नीरज सिंह,अरविंद यादव,अजय सरोज,शानू,राजकुमार सरोज, दयाराम सरोज, भैय्यालाल सरोज,बसंत लाल गौतम अरविंद सरोज सहित लोग उपास्थित रहे।





