इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के राकेश सोनकर अध्यक्ष मोहम्मद यासीन उपाध्यक्ष चुने गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के राकेश सोनकर अध्यक्ष मोहम्मद यासीन उपाध्यक्ष चुने गए

कौशाम्बी

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी का वार्षिक चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए क्लब के सभी साथियों का दिल से आभार। क्लब के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला जी एवं अपर जिला सूचना अधिकारी रवि जायसवाल जी का भी दिल से आभार। इसके अलावा चुनाव समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक शेष धर तिवारी एवं ओमनीष जी, निवर्तमान अध्यक्ष अभिसार भारतीय, निवर्तमान संगठन मंत्री अरविंद तिवारी, वाकिफ़ अख़्तर, राहुल भट्ट एवं दीपक डालमिया का सराहनीय सहयोग रहा।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशांबी का वार्षिक चुनाव आज संपन्न हुआ चुनाव में आज 3 पदों पर वोट डाले गए जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, आय-व्यय निरीक्षक, के पद पर चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर 3 लोगों ने नामांकन किया था जिसमें राकेश सोनकर को 22 मत मिले और जीत हासिल किया। दूसरे नंबर पर अशोक केसरवानी को 10 मत मिले। महामंत्री के पद पर 2 लोगों ने चुनाव लड़ा था जिसमें इंतजार उर्फ सगीर हुसैन को 20 मत मिले और जीत हासिल किया अमरनाथ झा को 10 वोट मिले और हार का सामना करना पड़ा आय व्यय निरीक्षक के पद पर दो लोग मैदान में थे जिसमें अयमान अहमद को 17 मत मिले और जीत हासिल किया नितिन अग्रहरि को 15 मत मिले।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण–

1- राकेश कुमार सोनकर (अध्यक्ष)
2- सगीर हुसैन उर्फ इंतेजार ( महामंत्री)
3- मो. यासीन (उपाध्यक्ष)
4- राम किशन पटेल ( कोषाध्यक्ष)
5- दीपक डालमिया ( संगठन मंत्री)
6- अयमान अहमद ( आय-व्यय निरीक्षक)

चुनाव बड़े शांति के साथ संपन्न हुआ। पत्रकारों ने और जिले के लोगो ने दिया बधाई

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें