बेसहारा मवेशी को ग्रामीणों ने बांधकर पीटा, किया अधमरा

कौशांबी : चरवा क्षेत्र के समसपुर गांव में एक बेसहारा मवेशी को गांव के कुछ लोगों ने उसे रस्सी से बांध कर खूब पीटा जिसमें वह अधमरा हो गया। घटना की वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मवेशी को आजाद कराया। साथ ही आरोपितों की पहचान कर रही है।
समसपुर गांव में एक बेसहारा मवेशी को ग्रामीणों ने गुरुवार को रस्सी से बांध लिया और करीब दर्जन भर लोगों ने उसे बांध कर पीटना शुरू कर दिया । लाठी डंडे से मवेशी की इतनी पिटाई की गई कि वह अधमरा हो गया। इसी बीच पूरे मामले की वीडियो बनाकर शोसल मीडिया में किसी ने प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में घूम रहा यह मवेशी लोगों की खेती नष्ट करता था। जिसके लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। लोगों के मुताबिक मवेशी अकेला पाकर वह लोगों को घायल भी कर देता था। नाराज ग्रामीणों ने घेरा बंदी करके पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई की। वायरल हुए वीडियो से सक्रिय हुई पुलिस ने मवेशी को वहां से आजाद कराया। जिसके बाद उसका उपचार कराया गया है। इस संबंध में चरवा पशु चिकित्सा अधिकारी बंदना सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी सूचना मिलती है तो उपचार और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More