कार सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया फायर,पुलिस जीप में लगी गोली,तस्कर फरार,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया फायर,पुलिस जीप में लगी गोली,तस्कर फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कार सवार पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हुई है,इस दौरान पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने फायर कर दिया,पशु तस्करों की फायरिंग में पुलिस जीप की बोनट पर गोली लगी है,फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने कार सवार पशु तस्करों को दौड़ाया,पुलिस कांबिंग में पशु तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए,पुलिस पशु तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना चरवा थाना क्षेत्र की है जहा कार सवार पशु तस्करों ने गस्त कर रही चरवा थाना पुलिस टीम पर फायर कर दिया,जिसमे पुलिस टीम बाल बाल बच गई जबकि पुलिस जीप पर गोली लगी है,पशु तस्करों की गोली से पुलिस जीप के फ्यूल पाइप फट गया,पुलिस ने फायरिंग के बाद कांबिंग की तो पशु तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।

एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की है,पुलिस जीप में गोली लगी है,पशु तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए,पुलिस पशु तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें