समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल कल प्रयागराज जाएगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल कल प्रयागराज जाएगा।
वर्ष 1952 में पूर्व सांसद मसुरियादीन पासी जी द्वारा निर्मित दलित छात्रावास बालसन चौराहा प्रयागराज एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय के आसपास बने छात्रावासों को पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन खाली कराया जा रहा है, जिसकी सही जानकारी एवं उपरोक्त प्रकरण की जांच हेतु प्रतिनिधिमण्डल प्रयागराज पहुंचेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री इन्द्रजीत सरोज विधायक/राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी, गीता शास्त्री विधायक, मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, राजू पास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, अरविन्द सरोज छात्र नेता, संदीप यादव पूर्व प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा, अखिलेश गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा प्रयागराज, अनिल यादव जिलाध्यक्ष गंगापार समाजवादी पार्टी प्रयागराज, पप्पू लाल निषाद जिलाध्यक्ष जमुनापार समाजवादी पार्टी प्रयागराज एवं सैय्यद इफ्तेखर हुसैन महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रयागराज शामिल है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें