कौशाम्बी
सांसद ने जनपद के उचित दर विक्रेताओं के साथ प्रधानमंत्री की ’’मन की बात’’ कार्यक्रम को सुना
सांसद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उचित दर विक्रेताओं को किया सम्मानित
सांसद श्री विनोद सोनकर ने आज उदयन सभागार में जनपद के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के साथ मा0 प्रधानमंत्री जी की ’’मन की बात’’ को सुना तथा कोविड-19 संकट के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले उचित दर विक्रेताओं-बृजभूषण त्रिपाठी, गुलाम महमूद, रीता देवी, फूलचन्द, शंकरलाल, अशोक द्विवेदी, सीताराम, कुलदीप सिंह, चन्द्रिका प्रसाद एवं दिनेश को सम्मानित किया।
सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जब देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देश की सेवा करने का अवसर दिया, उसी समय प्रधानमंत्री जी ने अनेक शासकीय एवं राजनैतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की, जिसमें सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ ’’मन की बात’’ कार्यक्रम की भी शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि देश की आजादी के बाद एक ऐसे प्रधानमंत्री हुए है, जो देश की विभिन्न समस्याओं/उपलब्धियों के विषय में ’’मन की बात’’ कार्यक्रम में चर्चा करते हैं। मा0 प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में जनपद कौशांबी की जेल में कैदियों द्वारा बनाये जा रहे काऊ कोट की चर्चा कर कौशांबी जनपद को एक नई पहचान दिया, जिसके कारण देश में सभी लोग कौशांबी को जानने लगें है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में देश ने विकास की एक नई गाथा लिखी है तथा देश की धरोहरों को दूसरे देशों से वापस लाने का भी कार्य किया है। जनपद कौशांबी का इतिहास वैभवशाली एवं गौरवशाली रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अमेरिका 103 स्मृतियॉ भारत को वापस करने जा रहा है, इन 103 स्मृतियों में अगर कौशांबी की एक भी स्मृति हांगी तो वह स्मृति कौशांबी की धरती पर वापस आयेंगी।
सांसद ने प्रधानमंत्री द्वारा आज की ’’मन की बात’’ कार्यक्रम में नशामुक्त के सम्बन्ध में किये गये चर्चा का उल्लेख करते हुए कोटेदारों को अपने-अपने दुकान पर नशामुक्त जनजागरूकतां बोर्ड लगवाने का आवाह्न करते हुए नशामुक्ति के संबंध में लोगों से चर्चा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति नशे की हालत में समाज को हानि पहॅुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की 04 हजार मुस्लिम महिलाओं ने अकेले हज की यात्रा करने का कार्य किया है, इससे पूरी दुनिया में संदेश गया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में धर्म, क्षेत्र एवं जाति के आधार पर बिना भेदभाव के कार्य किया जा रहा है तथा सभी को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि जनपद कौशांबी को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए अनेक विकास के कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें जनपद कौशांबी को बौद्ध सर्किट एवं रामायण सर्किट से जोड़ने का भी कार्य किया जा रहा है। जनपद कौशांबी में पर्यटकों के आवागमन से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कोटेदारों से कहा कि अपने दुकान पर बोर्ड लगाकर कौशाम्बी में बने उत्पादों के उपभोग के लिए आमजन जागरूक किया जाय तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित किया जाये कि वे आमजन की दैनिक जरूरत के उत्पादों का निर्माण करे, इससे यहांॅ के लोगों की आय बढ़ेगी तथा रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगामी 02 कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी है, जिसमें 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने तथा अमृत कलश व मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम शामिल है। जनपद के सभी ग्राम पंचायतों से अमृत कलश दिल्ली पहुंचे, इस कार्यक्रम में हम सभी लोगों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना है कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी का 100 वर्ष मना रहा हो तो एक भारत-श्रेष्ठ भारत बने। उन्होंने सभी उचित दर विक्रेताओं से प्रधानमंत्री के आगामी सभी ’’मन की बात’’ कार्यक्रम को सपरिवार सुनने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी व सभी पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य संबन्धित अधिकारीगण तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पा देवी, चंद्रदत्त शुक्ला, प्रशांत केशरी तथा अध्यक्ष कोटेदार संघ रामविलास पासवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।








