जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जनजागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जनजागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना जनजागरूकता वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह जनजागरूकता वैन जनपद के विकास खण्ड-मंझनपुर, सिराथू, कड़ा एवं मूरतगंज आदि विकास खण्डों में जाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उद्देश्य, फसल बीमा से लाभ, फसलवार बीमित राशि एवं कृषक देय प्रीमियम राशि आदि के प्रति जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम, बीमा कम्पनी के जिला प्रबन्धक संतोष राय एवं जिला समन्वय महेश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें