सीडीओ ने चायल तहसील में कर्मचारियों के साथ किया बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने आज विकास खण्ड सरसवॉ में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक में श्री राकेश सिंह खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), सहायक सहित 13 ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे। समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के सापेक्ष 95 शतप्रतिशत जी0ओ0 टैगिंग कार्य पूर्ण हो गया पाया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कुल 195 का लक्ष्य है, जिसमें अभी 45 लाभार्थियों का सत्यापनोपरान्त फीड नहीं किया गया है।
इस सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित सचिवों को निर्देशित किया गया कि आगामी 02 दिवस में शतप्रतिशत सत्यापन रिपोर्ट विकास खण्ड को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड सरसवॉ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ऐलई उर्फ बक्शी पार में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत मै0 बाबा कान्ट्रक्शन द्वारा कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया, मौके पर कार्य बन्द पाया गया,केवल बोरिंग का ही कार्य अभी तक हुआ है, जो अत्यन्त ही खराब है। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड सरसवॉ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लौगावा में गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान केयर टेकर मौजूद नहीं मिले, तदोपरान्त 01 केयर टेकर उपस्थित हुआ, उसके द्वारा अवगत कराया गया है कि इस गो-आश्रय स्थल में कुल 03 केयर टेकर है, जिसमें से 01 केयर टेकर बीमार है और 01 केयर टेकर खाना खाने गया हुआ।
इस अस्थायी गो-आश्रय स्थल में कुल 63 कुन्तल भूसा की उपलब्धता पायी गयी। गो-आश्रय स्थल में 108 गोवंश संरक्षित किये गये है। गो-आश्रय स्थल में वृक्षारोपण का भी कार्य नहीं कराया गया, जो आपत्ति का विषय है। साथ ही गो-आश्रय स्थल में अभिलेखीय रख-रखाव अत्यन्त ही खराब पाया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें