कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर कस्बे में एक अधेड़ ने शराब के नशे में धुत होने के कारण फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर कस्बे का है यहां के रहने वाले गेंदा लाल उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व नथई शराब की लत लगी थी परिजनों ने काफी प्रयास किया लत छुड़ाने का लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं रोज की तरह सोमवार की शाम को शराब के नशे में धुत होकर बाजार से घर गया जहां पर बेटी को गाली गलौज किया इसका विरोध करने पर वह शांत हो गया इसके बाद घर के कमरे में गया और अंदर से कुंडी बन्द कर ली काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो परिजनों ने जंगले से झांक कर देखा तो अंदर अंधेरा होने की वजह से वह दिखाई नहीं दिया फिर किसी तरह लाइट जलाई गई तो अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ दिखा तो परिजनों में कोहराम मच गया वहीं सूचना मिलने पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस पहुंची शव को उतरवाकर जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






