जिलाधिकारी ने की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त बाल संरक्षण हित धारकों को निर्देशित किया कि बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण के लिए वार्षिक कार्ययोजना का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या प्रत्येक माह कार्यालय जिला प्रोबेशन को प्रेषित किया जाय। उन्होंने बाल कल्याण समिति के कार्या की विस्तृत समीक्षा करते हुए लम्बित मामलों को यथाशीघ्र निस्तारित करने, पॉक्सो के मामलों में नियमानुसार सपोर्ट पर्सन नामित करने तथा बच्चों के आई0सी0पी0 बनाये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के रोकथाम के लिए बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय, जिससे जनपद में कोई भी बाल विवाह सम्पन्न न होने पाये।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की समीक्षा करते हुए पात्र सभी बच्चां को नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दियें। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जनपद में संचालित बाल संरक्षण संस्थाओं का समिति द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चां का नियमानुसार पुनर्वासन कराने तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के भी निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्हांने ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर गठित समितियों का नियमित रूप से बैठक कराने के निर्देश दियें इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल, उपमुख्य चिकित्साधिकारी हिन्द प्रकाशमणि, अध्यक्ष सदस्य बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, प्रभारी ए0एच0टी0यू0, प्रभारी एस0जे0पी0यू0, संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार, आई0सी0पी0एस0 के कर्मचारियों, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें