कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आवाह्न पर वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज मूरतगंज ब्लाक के अंतगर्त ग्राम बरई सुलेम में मीनू योगेश साहू जिला पंचायत सदस्य जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कौशाम्बी ने वृक्षारोपण किया*।
*इस दौरान भाजपा नेता योगेश साहू ने कहा आप भी पेड़ लगाएं,वन बचाए, धरती को सुन्दर स्वच्छ बनाए*।
*उन्होने कहा वृक्ष पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य करते हैं।* बिना वृक्ष के पृथ्वी पर जीवन असंभव है क्योंकि वृक्ष ही आक्सीजन का उत्पादन करते हैं जो प्राणवायु है। उन्होने सभी लोगो से अपील किया की हर वर्ष एक पेड़ जरूर लगाएं।
*इस अवसर पर क्षेत्रिय वन अधिकारी चायल पप्पू राम , भीखमपुर ग्राम प्रधान नितिन पटेल , सदरा ग्राम प्रधान जिया लाल पटेल*, आदमपुर ग्राम प्रधान अमर सिंह, नसीरपुर ग्राम प्रधान किशोर, काजीपुर ग्राम प्रधान जय प्रकाश ,ताराचंद सरोज आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।





