तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर उनके अस्तित्व पर ही प्रश्रचिन्ह लगा दिया है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत करारी में भू माफियाओं द्वारा तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर उनके अस्तित्व पर ही प्रश्रचिन्ह लगा दिया है। नगर के अधिकतर तालाब इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में हैं। तालाबों पर अतिक्रमण को लेकर क़स्बे के नयागंज निवासी सरदार हुसैन रिज़वी ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर कस्बे के नयागंज वार्ड में मौजूद तालाब पर भू माफियाओं द्वारा किये गए अवैध निर्माण को लेकर गिराये जाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर और अधिशासी अधिकारी करारी को जांच सौंपी है लेकिन एक पखवारा बीतने को है अभी तक इन भू माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कि गई सरदार हुसैन रिजवी ने बताया यह अवैध निर्माण तालाब मैं है जो अवैध है इसमें चार पांच लोगों ने कब्जा कर रखा है सरदार हुसैन रिजवी ने बताया कि अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ना ही कोई जांच करने आया कब्जा धारी बेखौफ होकर कब्जा किए हुए हैं जबकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है इस सरकार में कहीं ना कहीं ऐसे अवैध कब्जा धारी खुलेआम कब्जा करके घूम रहे हैं जिन पर कोई लगाम नहीं लगाई जा रही है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें