कौशांबी जिले की दिनभर की खबरों से अपडेट रहने के लिए लिंक ओपन करें

*ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया*

कौशाम्बी। जिलाधिकारी कौशाम्बी व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा ईद-उल-अज़हा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ईदगाहों/मस्जिदों आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ निरंतर भ्रमणशील रहते हुए रखी गयी सतर्क दृष्टि। नमाजियों द्वारा शांति पूर्वक ईदगाह के अंदर नमाज अदा की गयी।
ज्ञात हो कि जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी कौशांबी एवं पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा कस्बा मंझनपुर, करारी व जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल के साथ निरंतर भ्रमणशील रहते हुए ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिलाधिकारी कौशाम्बी व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा नमाजियों से वार्ता कर बकरीद की बधाई दी गयी एवं ड्यूटीरत अधि0/कर्म0गणों को निर्देश दिए गए कि खुले में कुर्बानी न हो, मस्जिदों व इदगाहों से बाहर निकलकर सड़क पर नमाज अदा न हो, मांस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुचाते समय ढक कर ले जाने व किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न होने पाये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, जनपद के उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे । इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए सकुशल नमाज अदा कराई गयी।

*डूडा के जेई पर पीएम आवास में वसूली का आरोप*

कौशाम्बी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि डूडा विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में नाम डालने के नाम लोगों से धनउगाही कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि डूडा कार्यालय में तैनात जेई पारस जैन की कार्यशैली के खिलाफ बुधवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जेई द्वारा प्रधानमंत्री आवास के नाम पर पात्रों का नाम पात्रता सूची में डाले जाने के लिए धनउगाही की जा रही है। एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि प्रति पात्र से 20 से 30 हज़ार रुपये की अवैध वसूली जारी है। रुपया नहीं देने पर उनके आवास को गलत दिखाकर अगली किस्त रोकने की धमकी भी देते हैं। इसके अलावा ककोढ़ा गाव मे गौशाला एवं चरवा नगर पंचायत मे पेयजल की समस्या दूर किए जाने कि मांग ज्ञापन में की। एडीएम को बताया कि यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो संगठन मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव*

कौशाम्बी। पिपरी थाने के कस्बा चायल गांधी नगर में बुधवार सुबह अमरूद की बाग में फांसी के फंदे पर युवक का शव संदिग्ध दशा में लटकता मिला। शव फांसी के फंदे पर लटकता देख लोगों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

ज्ञात हो कि कस्बा चायल वार्ड नंबर तीन गांधी नगर निवासी गोविंद कुमार (26) पुत्र अलगू राजगीर का काम करता था। एक सप्ताह पहले वह लखनऊ गया था। मंगलवार सुबह वह लखनऊ से वापस लौटा था। परिजनों के अनुसार लखनऊ से लौटने के बाद वह गुमशुम रहता था। बुधवार सुबह बाग की तरफ गए लोगों ने अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन इस बाबत कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

*मंडल स्तरीय जातिगतण जनगणना महासम्मेलन आयोजित*

कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना की मांग तेज कर दिया है। इसके लिए प्रयागराज में मंडल स्तरीय जातिगतण जनगणना महासम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें शामिल होने के लिए जिलाअध्यक्ष अरुण सरोज की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी प्रयागराज के सरदार पटेल संस्थान अलोपी बाग पहुंचे।

ज्ञात हो कि मुख्य अतिथि और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव ने कांग्रेसजनों से कहा कि पिछड़ा वर्ग, दलित, पासमांदा मुसलमानों के हक और हुकूक कि लड़ाई सिर्फ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। सम्मेलन में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद, बसंत पासी, भारत गौतम, नजमुल हसन, सुभाष पासी, राहुल पटेल, दिलीप पटेल, राहुल नाथ, मकसूद कुरैशी, प्रिंस सिंह, वसीम तुर्क सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

*आकाशीय बिजली से झुलसकर भैंस की हुई मौत*

कौशाम्बी। जिले में बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुधारू भैंस एक मौत हो गई,जबकि वहा रहे अन्य लोग बाल बाल बच गए।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के चक माहपुर पांडेयमऊ की है जहा रमेश साहू की दुधारू भैंस महुवा के पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कड़की और पेड़ के पास गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस ले मौत हो गई,जबकि वहा पास में खड़े लोग बाल बाल बच गए। दुधारू भैंस की मौत से पशुपालक को हजारों का नुकसान हो गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More