पाकिस्तान वर्ल्ड कप पर जमाने जा रहा है कब्जा? दिग्गज की भविष्यवाणी आई सामने, बस यहां रहें तंदरुस्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पाकिस्तान वर्ल्ड कप पर जमाने जा रहा है कब्जा?
दिग्गज की भविष्यवाणी आई सामने

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल सामने आ चुका है. इसके साथी ही सभी टीमों ने प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. भारतीय टीम को आस है कि वह 1983 एवं 2011 की तरह एक बार फिर से वर्ल्ड खिताब को अपने नाम करने में कामयाब हो पाएगी. टीम इंडिया ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी उम्मीद है कि वह 1992 की तरह करिश्माई प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है.

मौजूदा समय में पाकिस्तानी टीम वाइट बॉल क्रिकेट में सराहनीय प्रदर्शन भी कर रही है. टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने आईसीसी के साथ हुई खास बातचीत के दौरान विश्व कप 2023 को लेकर हुई चर्चा पर बड़ा बयान दिया है. उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान की टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप को अपने नाम कर सकती है. बशर्ते उनके खिलाड़ी अपनी फॉर्म और फिटनेस को सही रखते हैं तब.

यह भी पढ़ें- महिलाओं से नजरें मिलाने में डरता है पाकिस्तानी बैटर, लेकिन मैदान में गेंदबाजों की निकाल देता है हवा

बातचीत के दौरान उन्होंने आईसीसी को बताया कि पाक टीम की कमान बल्लेबाजी रैकिंग में नंबर वन पर चल रहे बाबर आजम के हाथ में है. इसके अलावा टीम में मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और फखर जमान जैसे बल्लेबाज भी हैं, जो टीम को को मजबूती प्रदान करते हैं. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह की तिकड़ी हिट साबित हो रही है.

ग्रीन टीम के पास एक टीम के तौर पर वह हर खूबी नजर आ रही है जो पाकिस्तान को दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब दिला सकती है. उन्होंने कहा हमारी तरफ एक बहुत ही अच्छी टीम है, जिसकी कमान बाबर जैसे होनहार खिलाड़ी के हाथ में है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के कंडीशन एक जैसे ही होंगे. ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Tags: ICC, Pakistan National Cricket Team, Wasim Akram, World cup 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें