Tomato Price Hike : महंगाई की मार से ग्राहक परेशान ! मानसून की दस्तक के साथ टमाटर के तेवर लाल, दो गुना बढ़ा भाव

हिमांशु नारंग /करनाल. एक तरफ बारिश होने से जहां इस तपती गर्मी से निजात मिल रही है तो वहीं दुसरी ओर यह बारिश किसी के लिए आफत बनकर बरस रही हैं ..जिसका सबसे अधिक प्रभाव किसान और उनकी फसलों पर पड़ रहा है. बारिश के कारण होने वाले इस नुक्सान का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है. लगातार हो रही भारी बारिश ने करनाल में टमाटर के दामों को सातवें आसमान तक पहुंचा दिया है.

करनाल के बाजरों में टमाटरों के दामों को देखते हुए कहा जा सकता है कि टमाटर के भाव ने सब्जी का स्वाद थोड़ा बिगाड़ दिया है.एक सप्ताह के भीतर ही टमाटर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं. कुछ दिनों पहले मात्र 20-25 रुपये किलो बिकने वाला लाल टमाटर 70 से 80 रुपये किलो की कीमत पर मंडी तक पहुंच रहा है.

सब्जियों पर पड़ा मौसम का असर
मौसम का असर सिर्फ टमाटर पर ही नहीं अन्य सब्जियों पर भी पड़ रहा है. अन्य सब्जियों की बात करें तो 15 से 20 रूपये किलो वाली सब्जी के दाम दो गुना बढ़ चुके हैं. वहीं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के चलते फसल को काफी नुक्सान पहुंचा है . जिससे मंडी में टमाटर और सब्जी की अवाक काफी कम हुई है ,जिसके कारण भी टमाटर के दाम काफी बढ़ चुके हैं. इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है. मंडी में ग्राहक काफी कम मात्रा में सब्जी खरीदने पहुंच रहे हैं.

हिमाचल से हो रहा आयात
भारी बरसात के चलते करनाल में टमाटर की फसल पर काफी असर पड़ा है. जिस कारण मंडियों में टमाटर की कमी को पूरा करने के लिए हिमाचल से टमाटर करनाल की मंडियों में पहुंचाया जा रहा है. हिमाचल में भी बारिश होने के कारण टमाटर महंगे दामों में ही मंडी में पहुंच रहा है.

बारिश ने डाला ग्राहकों के जेब पर असर
मंडी में सब्जी खरीदने आये कुछ ग्राहक बढ़ते दामों को सुनकर बिना टमाटर लिए घर वापस चले जाते हैं. जो ग्राहक पहले मंडी में 2 किलो टमाटर खरीद कर जाते थे. अब वो लोग आधा किलो टमाटर लेकर घर जा रहे हैं. यकीनन बारिश ने फसलों के साथ-साथ आम लोगों की जेबों पर भी प्रभाव डाला है.देखना ये होगा कि आने वाले वक्त में दामों में कमी आती है या और बढ़ोतरी होती है.

Tags: Haryana news, Karnal news, Local18, Price Hike, Wholesale Price Index

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More