Shocking:16 महीने की बेटी को घर में छोड़ 10 दिन की छुट्टियां मनाने चली गई मां,हुआ भयानक अंत!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संसार में मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है. वह अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं. जिसके गुस्से में भी प्यार होता है, तनाव के बावजूद भी जिसके चेहरे पर मुस्कान रहती है. चाहे आप उससे कितना भी लड़ें, आप उसका साथ कभी नहीं छोड़ते. मां और बच्चे के प्यार और देखभाल को लेकर कई दिल छू लेने वाली खबरें सामने आती हैं. लेकिन आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, वह दिल दहला देने वाली है. आप सोच भी नहीं सकते कि एक मां इतनी निर्दयी हो सकती है कि महज 16 महीने की बेटी को घर में अकेला छोड़कर खुद छुट्टी मनाने चली गई. उसके बाद जो हुआ वह भयानक और काफी दर्दनाक है. आइए जानें क्या है ये मामला.

दिल दहला देने वाला यह मामला अमेरिका में सामने आया है, जिसे लेकर लोग खूब गुस्‍सा जाह‍िर कर रहे हैं. न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कैंडेलारियो ने अपनी छोटी बेटी जेलीन को कुछ घंटों के लिए नहीं, बल्कि 10 दिनों के लिए अकेला छोड़ दिया और खुद प्यूर्टो रिको और डेट्रॉइट एंज्‍वॉय करने चली गई. उसने फूल सी बच्ची की निगरानी के लिए किसी को रखा ही नहीं. अंत में बेचारी बच्‍ची भूख और प्‍यास से तड़पकर मर गई.

बच्‍ची गंदे कंबल पर लेटी हुई थी
क्लीवलैंड पुलिस के अधिकारियों को स्‍थानीय लोगों ने बताया कि एक बच्‍ची की मौत हो गई है. उन्‍होंने पूरी कहानी शेयर की तो अध‍िकारी भी अवाक रह गए. इसके बाद पुलिस जेलिन के घर पहुंची तो बच्‍ची को मृत पाया. पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि जब वे घर पहुंचे तो लड़की एक गंदे कंबल पर लेटी हुई थी. कंबल पर पेशाब और गंदगी के दाग लगे हुए थे. इस मामले में पुलिस ने मां क्रिस्टेल कैंडेलारियो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

दादी को देकर जाती थी, लेकिन इस बार नहीं दिया
पड़ोसी सुलेयम गोंजालेज ने बताया कि कैंडेलारियो कभी अपनी बेटी की देखभाल नहीं करती थी. उसकी दादी ही उसकी निगरानी करती थी. उसे खानपान देती थी. जब भी क्रिस्‍टेल को कहीं बाहर जाना होता था तो वह दादी और अन्‍य लोगों के पास छोड़कर चली जाती थी, लेकिन उस दिन उसने दादी के पास भी नहीं भेजा. क्‍लीवलैंड में ऐसा दूसरा मामला है, जब एक मां पर अपनी बच्‍ची की हत्‍या का आरोप लगाया गया है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें