कब आ रही है फ्लैक्स फ्यूल वाली देश की पहली कार? कितनी होगी बचत, क्या मिलेगा नया? यहां जानें हर सवाल का जवाब


हाइलाइट्स

फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली कारों का माइलेज अच्छा होगा.
इन कारों से प्रदूषण भी काफी कम होगा.
टोयोटा और मारुति सुजुकी ऐसी कारों का निर्माण कर रही हैं.

नई दिल्ली. हर दिन बदलती टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल मार्केट को भी पूरी तरह से बदल रही है. पेट्रोल डीजल इंजन के बाद अब इलेक्ट्रिक कारों का तेजी से चलन बढ़ता जा रहा है. वहीं अब जल्द ही फ्लैक्स फ्यूल कारें भी दस्तक देने जा रही हैं. सरकार भी इन कारों को बढ़ावा दे रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद टोयोटा के फ्लैक्स फ्यूल कार के पायलट प्रोजेक्ट को अक्टूबर 2022 में हरी झंडी दिखाई थी. इन कारों के कई फायदे हैं और ये पॉल्यूशन भी काफी कम करती हैं.

अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि इन कारों को खरीदने पर क्या-क्या फायदे होंगे और आखिर ये कार कब तक बाजार में दस्तक देंगी. क्या सरकार ऐसी कारों को आने वाले समय में अन‌िवार्य कर देंगी. आइये जानते हैं हर एक सवाल का जवाब….

ये भी पढ़ेंः सड़क हो बारिश के पानी से लबालब तो कैसे निकालेंगे कार? ये तरीके अपनाएंगे तो लोग कहेंगे- मास्टर हो आप

क्या है फ्लैक्स फ्यूल
फ्लैक्स-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. यही वजह है कि इसे वैकल्पिक ईंधन भी कहा जाता है. यह पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण से तैयार किया जाता है. इसे अल्कोहल बेस फ्यूल भी कहते हैं क्योंकि इसमें इथेनॉल का इस्तेमाल होता है, जिससे गन्ने, मक्का जैसी फसलों से तैयार किया जाता है. सरकार इसको पॉल्यूशन कम करने के साथ ही किसानों को होने वाली आर्थिक मदद के तौर पर भी देख रही है.

कब तक आएंगी फ्लैक्स फ्यूल की कारें
इंडिया के लिए फ्लैक्स फ्यूल की कार तैयार करने वाली पहली कंपनी टोयोटा और दूसरी मारुति सुजुकी है. माना जा रहा है कि दोनों ही कंपनियां अपनी कारों को 2024 में लॉन्च कर देंगी.

क्या होगी कीमत
क्योंकि ये टेक्नोलॉजी कंबशन इंजन की ही है और इसमें इंजन संबंधी बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा इसलिए इनकी कीमत भी पेट्रोल और सीएनजी कारों के आसपास ही रहने की उम्मीद है. वहीं सरकार इन कारों को बढ़ावा देने के लिए सब्‍सिडी की घोषणा भी इन पर कर सकती है. यदि ऐसा होता है तो ये कारें आपको सामान्य कारों की तुलना में काफी सस्ती पड़ेंगी.

क्या होगा नया
फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली कारें न केवल 35 फीसदी प्रदूषण कम करेंगी बल्कि ये काफी साइलेंट भी होंगी. साथ ही इनका माइलेज सामान्य पेट्रोल कारों के मुकाबले करीब 15 फीसदी तक ज्यादा होगा. साथ ही पेट्रोल के मुकाबले आने वाले समय में इथेनॉल बेस्ड फ्लैक्स फ्यूल की कीमत भी काफी कम हो सकती है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki, Nitin gadkari, Toyota

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More