Small Mistake Loss Big: मनीषा की 1 छोटी सी गलती, बर्दाश्त नहीं कर पाए डायरेक्टर, रातों किया फिल्म से बाहर

नई दिल्ली. 52 साल की हो चुकीं मनीषा कोइराला ने 1990 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. साल 1991 में उन्होंने फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और एक दशक तक पर्दे तक बेमिसाल शख्सियत बनी रहीं. उस दौर में हर डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता था. 90 के दशक में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, काजोल जैसी स्टार अभिनेत्रियों के बीच मनीषा ने अपना एक अलग मुकाम बनाया था. वह साल 1996 डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘चाइना गेट’ के लिए फाइनल हो गई थीं. लेकिन एक छोटी सी गलती से वजह से उनके हाथ से फिल्म निकल गई.

1991 से 1996 के बीच मनीषा कोइराला ने सौदागर, क्रिमिनल, बॉम्बे, 1942: ए लव स्टोरी, अग्निसाक्षी, अकेले हम अकेले तुम, खामोशी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. उस दौर में वह सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक थी. मनीषा कोइराला की तमन्ना थी कि वह मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ काम करें. इस बात का पता चलने पर संतोषी उन्हें अपनी फिल्म में मौका देने के लिए तैयार हो गए. कम ही लोगों को पता होगा कि राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म चाइना गेट के लिए मनीषा को साइन कर लिया था. फिल्म के लिए मनीषा ने 45 दिन की डेट्स भी निकाल ली थी.

हरकत राजकुमार संतोषी को पसंद नहीं आई
हालांकि, चाइना गेट को साइन करते हुए गुप्त, दिल से, कच्चे धागे जैसी बड़ी फिल्में थीं. इन फिल्मों के लिए मनीषा देर रात तक शूट भी कर रही थीं. इसी बीच 28 फरवरी 1996 को राजकुमार संतोषी ने फिल्म का मूर्हुत अपने जूहु स्थित बंगले पर रखा. सारे स्टार कास्ट समय से पहुंच गए थे सिवाय मनीषा कोइराला के. मनीषा 27 फरवरी की देर रात अपने घर लौटी थीं और सुबह पांच बजे जब वह सोने के लिए गई तो काफी देर से उठी. उनकी यह हरकत राजकुमार संतोषी को पसंद नहीं आई. फिल्म में उनकी जगह ममता कुलकर्णी को मौका मिल गया.

‘लज्जा’ में मनीषा कोइराला दिया मौका
इस फिल्म में डैनी, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, टीनू आनंद, कुलभूषण खरबंदा, परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था. इसमें ऊर्मिला मातोंडकर का आइटम सॉन्ग ‘छम्मा छम्मा’ भी बेहद पॉपुलर हुआ था. भले ही संतोषी ने इस फिल्म से मनीषा को आउट कर दिया लेकिन अपनी अगली फिल्म ‘लज्जा’ में मनीषा कोइराला को मौका दे ही दिया.

Tags: Entertainment Special, Entertainment Throwback, Manisha Koirala

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More