Video: भयंकर तूफान से टकराया अमेरिकी क्रूज शिप, हवा में उड़ने लगी कुर्सियां, जान बचाके भागे लोग


Royal Caribbean Cruise Ship News: अमेरिका के समुद्री जहाज ‘इंडिपेंडेंस ऑफ द सीज़’ (Independence of the Seas) 16 जून को फ़्लोरिडा से बहामास से जाने वाला था. लेकिन अचानक आये समुद्री तूफ़ान के “तेज हवाओं के अचानक झोंके” से क्षतिग्रस्त हो गया था. तूफ़ान इतना डरवाना था कि जहाज के डेक पर रखे कुर्सियां, टेबल और छतरियां हवा में इधर-उधर उड़ने लगी. लोग जान बचाने के लिए जहाज के डेक के अंदर भागने लगे. 

ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया जहाज पर आये समुद्री तूफ़ान और लोगों के बीच मचे अफरातफरी का वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को क्रूज जहाज पर लाउंज कुर्सियों, छतरियों और अन्य ढीली वस्तुओं से बचते हुए और दीवारों को पकड़ते हुए दिखाया गया है. एक वीडियो में देखा गया कि एक महिला छोटे बच्चे को लेकर तूफ़ान से बचते हुए भागती है, तभी लाउंज की एक कुर्सी उसके ऊपर से उड़ते हुए जाती है. यात्री पूल के किनारे आराम कर रहे थे तभी तेज हवाओं और भारी बारिश ने 15-डेक जहाज को टक्कर मार दी.

Tags: United States of America, USA

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More