आज का राशिफल, 28 जून 2023: मेष राशि वाले प्रेम का लेंगे आनंद, वृष और मिथुन राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 28 June 2023)

आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आप प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे. आर्थिक लाभ तथा प्रवास की भी संभावना है. विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी. आज आपके काम की प्रशंसा भी हो सकती है. वाद-विवाद टालने की कोशिश करें. वाहन सुख अच्छा रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 28 June 2023)

आज का दिन शुभ फलदायी है. आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सारा दिन आप आनंद और उल्लास में गुजारने वाले हैं. दिन के सभी काम योजनानुसार पूरे होंगे. इनकम बढ़ने की संभावना रहेगी. महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा. बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 28 June 2023)

आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, हालांकि आज आप इंतजार करें. वाद-विवाद में मानहानि होने की आशंका है. संतान के काम के पीछे व्यय करना पड़ सकता है. पाचन क्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी. विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है. यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More