Success Story : मां लेक्चरर और पिता हैं उपनिदेशक, पीओ की जॉब करते हुए बेटी बनी IAS अफसर

Success Story : यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE) को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. बहुत कम लोग इसे टॉप 10 रैंक के साथ क्वॉलिफाई करके आईएएस बन पाते हैं. जॉब करके हुए यूपीएससी परीक्षा पास करना तो और भी मुश्किल माना जाता है. आईएएस अधिकारी स्तुति चरण ऐसी ही एक आईएएस हैं जिन्होंने बैंक में जॉब के साथ तैयारी की और तीसरे टेम्पट में टॉपर बनीं. आईएएस स्तुति की ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की थी.

आईएएस स्तुति चरण के पिता राम करण बरेठ राजस्थान राज्य भंडारण निगम में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और मां सुमन हिंदी लेक्चरर हैं. जबकि मां सुमन हिंदी की लेक्चरर हैं. संस्तुति की बहन नीति डेंटिस्ट हैं. उनके बाबा भी 1974 बैच के आईएएस अफसर थे.

बैंक में पीओ थीं स्तुति चरण

साल 2012 बैच की आईएएस अधिकारी स्तुति चरण ने यूपीएससी की तैयारी बैंक में पीओ की जॉब के साथ की थी. स्तुति का सपना हमेशा से ही समाज के हित के लिए कुछ करना रहा है. इसे साकार करने के लिए उन्होंने तैयारी शुरू की और तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल किया.

मैनेजमेंट में हैं पीजी डिप्लोमा

स्तुति चरण की स्कूली शिक्षा राजस्थान के भीलवाड़ा में हुई है. उन्होंने यहां के विवेकानंद केंद्र विद्यालय (हुर्दा) से पढ़ाई की ही. इसके बाद जोधपुर के लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंसेज से ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन के बाद वह दिल्ली आ गईं और IIPM, New Delhi से पर्सनल एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट कोर्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया.

ये भी पढ़ें –

ITBP Jobs: 10वीं पास के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 100 रुपए में भरें फॉर्म
HPSC PGT Recruitment 2023: शिक्षक के 4476 पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, नहीं लगेगा शुल्क

Tags: Job and career, Success Story, Womens Success Story

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More