Ashes: लॉर्ड्स टेस्‍ट से पहले प्‍लेइंग XI की ‘गुत्‍थी’ सुलझाने में जुटा इंग्‍लैंड,क्‍या ‘ट्रंप कार्ड’ को मिलेगा मौका?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

उंगली की चोट के कारण मोईन अली का खेलना संदिग्‍ध
उनकी जगह वोक्‍स या वुड में से किसी को मिल सकता है मौका

नई दिल्‍ली. Ashes-2023: एशेज सीरीज के पहले टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों मिली हार की ‘चोट’की चोट खाए इंग्‍लैंड (England vs Australia) के सामने दूसरे टेस्‍ट के पहले प्‍लेइंग XI की गुत्‍थी सुलझाने की अहम चुनौती है. दूसरा टेस्‍ट लॉर्ड्स मैदान पर बुधवार से खेला जाएगा. मेजबान टीम की परेशानी यह है कि उंगली की चोट के कारण ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali)का खेलना संदिग्‍ध है.एजबेस्‍टन के पहले टेस्‍ट में बॉलर के तौर पर जेम्‍स एंडरसन (James Anderson)भी साधारण साबित हुए थे, उन्‍हें टीम में रखा जाए या उनके स्‍थान पर किसी अन्‍य गेंदबाज को स्‍थान दिया जाए, यह सवाल भी मेजबान टीम के समक्ष हैं.

सीरीज में ऑस्‍ट्रेलिया फिलहाल 1-0 की बढ़त बनाए हैं, ऐसे में इंग्‍लैंड की कोशिश लार्ड्स की तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर ‘पलटवार’ कर जीत हासिल करने पर होगी.

मोईन अली के स्‍थान पर इंग्‍लैंड टीम मैनेजमेंट अच्‍छी खासी गति से गेंद फेंकने वाले मार्क वुड (Mark Wood) या किस वोक्‍स (Chris Woakes) में से किसी को स्‍थान दे सकता है. इस स्थिति में स्पिनर के तौर पर टीम के पास ‘पार्टटाइमर’ जो रूट ही उपलब्‍ध होंगे. वोक्‍स के लिए संभावनाएं इसलिए उजली मानी जा रही है कि वे अपनी बैटिंग से भी टीम को संतुलन प्रदान करते हैं. इसके अलावा लॉडर्स मैदान पर उनका गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी अच्‍छा है.वोक्‍स ने लॉडर्स में अब तक पांच टेस्‍ट खेले हें और 11.33 के बेहतरीन औसत से 27 विकेट लिए हैं. अपने इस पसंदीदा मैदान पर वे तीन बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और एक बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट ले चुके हैं.

इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain), एशेज सीरीज 2021-22 के प्रदर्शन के मद्देनजर वुड को प्‍लेइंग इलेवन में जगह देने के पक्षधर हैं. इस सीरीज में मार्क वुड ने चार टेस्‍ट में इंग्‍लैंड की ओर से सर्वााधिक 17 विकेट लिए थे. नासिर ने कहा, ‘वह (वुड) मोईन की जगह टीम में लिया जा सकता है. रूट का स्पिनर के तौर पर इस्‍तेमाल करना होगा.’

Tags: Ashes, Chris Woakes, England vs Australia, Mark Wood

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें